भोपाल। रातीबड़ स्थित राधारमण समूह के क्रिकेट मैदान में 1 जनवरी से 4 जनवरी तक राज्यस्तरीय राधारमण-आरजीपीवी क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में विगत विजेता भोपाल के साथ साथ इन्दौर, जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर तथा उज्जैन नोडल केन्द्रों की सात टीमें चैम्पियनशिप अपने नाम करने के लिए अपना दमखम दिखाएंगी। 20-20 फार्मेट के इस टूर्नामेंट के विजेता, उप विजेता, बेस्ट बॉलर, बेट्समेन व फील्डर को समापन समारोह में ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।राधारमण समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि यह टूर्नामेंट रोमांच, खेल भावना और विभिन्न नोडलों के विद्यार्थियों को एक साथ आने का मौका प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल स्वस्थ दिमाग और स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक होते हैं तथा इन्हें बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

