मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट का फ़ाइनल कल शुक्रवार को

0

भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल (ओपन ग्रूप डब्ल्यूसीआर विरूद्ध रेल्वे यूथ क्लब कल शुक्रवार को दोपहर 12-30 बजे से ओल्ड कैम्पीयन खेल मैदान पर खेला जाएगा ।दोनो ही टीमों मैं शानदार खिलाड़ी खेल रहे हैं,जहाँ डब्ल्यूसीआर की कप्तानी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जय प्रकाश यादव कर रहे हैं और टीम मैं राहुल बाथम जैसे कई रंजी ट्रोफ़ी खिलाड़ी खेल रहे हैं.वहीं रेल्वे यूथ क्लब की टीम की कप्तानी युवा अभिषेक सिंह कर रहे हैं और टीम मैं कई युवा व प्रतिभावान खिलाड़ी खेल रहे हैं ।प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह शाम को 4 बजे होगा ।