35.8 C
New Delhi
Sunday, April 20, 2025

टी.टी. नगर स्टेडियम में खेल संचालक उपेन्द्र जैन ने फहराया राष्ट्र ध्वज

भोपाल। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने मुख्य समारोह में टेंट पैगिंग का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। राजधानी स्थित लाल परेड ग्राउण्ड पर आयोजित गणतन्त्र दिवस मुख्य समारोह में घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ी फराज खान ने ‘चाँदनी’ अश्व, आनंद झाला ने ‘केब्ल्स’ और करन झाला ने ‘आलिया’ अश्व पर टेन्ट पैगिंग इवेन्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस इवेन्ट में करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ‘अश्व’ को दौड़ाते हुए खिलाड़ी को भाले से गत्ते की ‘पेंग’ पर निशाना साधना होता है। टेंट पैगिंग के इस प्रदर्शन का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए उपस्थित जन-समूह द्वारा इसे सराहा गया। घुड़सवारी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक केप्टन भागीरथ के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया।
खेल और युवा कल्याण विभाग में भी गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर टी.टी. नगर स्टेडियम में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री उपेन्द्र जैन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर खेल संचालक श्री जैन ने अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस का उद्देश्य रेखांकित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है क्योंकि देश सबसे पहले है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जब भी आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल प्राप्त करते हैं तो देश गौरवान्वित होता है। उन्होंने समस्त अधिकारी कर्मचारी, खेल प्रशिक्षकों ओर खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक खेल डाँ. विनोद प्रधान एवं बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles