विदिशा। अखिल भारतीय 48 वीं कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सागर डिवीजन और कनारा क्लब विदिशा के मध्य मैच हुआ, जिसमें सागर डिवीजन ने कनारा क्लब विदिशा को 59 रनों से हराया सागर डिवीजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया सागर डिवीजन के सलामी बल्लेबाजों ने धुंआधारी बल्लेबाजी करते हुये 40 ओवर में 250 रन बनाये, जिसमें अनुज कुमार ने 91 बॉल में 101 रन बनाये। वहीं हमजा खान ने 43 रनों का योगदान दिया। इसके जबाव में कनारा क्लब विदिशा के गेंदबाज नागेन्द्र लोधी ने तीन विकेट लिये। राधेश्याम सेन ने 3 विकेट लिये। इसके जबाव में कनारा क्लब विदिशा की टीम के बल्लेबाज मात्र 192 रनों पूरी टीम आउट हो गई. विक्रांत दांगी ने 45 रन और शैलेन्द्र तोमर ने 34 रन सर्वाधिक बनाये। सागर डिवीजन की ओर से कुलप्रीत सिंह ने 4 विकेट और कैलाश पटेल ने 2 विकेट लिये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सागर डिवीजन के अनुज कुमार को एम पी ई बी के एस ई अंकुर सेठ द्वारा नगद 1000 रुपये दिया गया। मैच से पूर्व व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मुन्नालाल जी जैन एवं विनोद ठुकराल विश्वनाथ अग्रवाल गजेंद्र रघुवंशी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। सोमवार को सेंट माइकल भोपाल और ग्वालियर के बीच मैच सुबह 10 बजे होगा।

