जूडो खिलाड़ी पायल पाटिल ने नेशनल स्कूल गेम्स में जीता कांस्य पदक

0

भोपाल। टी.टी. नगर स्टेडियम में पे एण्ड प्ले स्कीम के तहत प्रशिक्षणरत जूडो खिलाड़ी पायल पाटिल ने पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित 63वें राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। पायल पाटिल ने पहली बार यह पदक अंडर-14 के बालिका वर्ग में हासिल किया। श्री अरविन्द स्कूल में अध्ययनरत कक्षा छठवीं की छात्रा पायल पाटिल जूडो खेल की उभरती खिलाड़ी हैं और वे विगत एक वर्ष से टी.टी. नगर स्टेडियम में जूडो प्रशिक्षक सुश्री कमला रावत एवं श्री जयप्रकाश के मार्गदर्शन में जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।