भोपाल। अनुशा सोलंकी (35+), आयुषि लस्करी (60+) और रुशिल सोलंकी (30+) ने पहली मप्र राज्य कोशिकी ताइको सुदान प्रतियोगिता में भोपाल के लिए स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता इंदौर में खेली गई। यह तीनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही गोवा में अप्रैल माह में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुन लिए गए हैं। यह खिलाड़ी मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

