रोप स्किपिंग जीवन का अभिन्न हिस्सा रहा है : विश्वास सारंग

0

भोपाल। रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में रोप स्किपिंग एसोसिएशन मध्य प्रदेश द्वारा राजधानी भोपाल के भेल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में 18 वीं राष्ट्रीय रोप स्किपिंग प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 जनवरी तक किया गया। इस प्रतियोगिता की ओवरआल विजेता दिल्ली,उपविजेता गोवा और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश सूचना एवं प्रसारण विभाग मंत्री विश्वास सारंग ने विजेता बच्चों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी खेलों का जनक इस रोप स्किपिंग को कहा जा सकता है क्योंकि हर खिलाडी को अपनी क्षमता और योग्यता बढ़ानी है तो वह रस्सी कूद यानि रोप स्किपिंग अपने जीवन में जरूर करता है। उन्होंने रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा किये गए आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि खेल खेल में इस प्रकार खिलाडी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश और अपने राज्य का नाम रोशन कर सकता है इसकी कल्पना नहीं की थी किन्तु आज बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर लगता है कि मुझे भी यह खेल सुबह या शाम को अपनाना पड़ेगा क्योंकि खुद प्रधानमंत्री जी भी खेलों इंडिया के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को खोजने में जुटे हैं। इस मौके पर रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा ने कहा कि हमने यह प्रण लिया है की इस वर्ष कम से कम एक लाख स्किपर्स खिलाडी हम देश के विभिन्न राज्यों में तैयार करेंगे इसके लिए काम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि खेल हमारा जीवन हैं और हर नागरिक को स्वस्थ जीवन के लिए रोप स्किपिंग खेल अवश्य अपनाना चाहिए। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मध्य प्रदेश भाजपा राहुल कोठरी,स्कूल गेम्स फडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव आलोक खरे,रोप स्किपिंग फडरेशन ऑफ़ इंडिया के फाउंडर श्री भीम सेन वर्मा,अध्यक्ष श्री शैलेश शुक्ला,दिल्ली के कोषाध्यक्ष एवं मीडिया सलाहकार अशोक कुमार निर्भय,मुख्य प्रशिक्षक विवेक सोनी,रामकुमार,दीपक कुमार,आजिम खान,हरीश सैनी,सुश्री हेमलता निषाद,सचिन समेत अनेक प्रबुद्ध गणमान्य खेल से जुडी हस्तियां उपस्थित थी।