बैडमिन्टन प्रतियोगिता में कुलवंत पुरी, राजीव व हिलाल जाफरी फायनल में

0

भोपाल। शीर्ष वरीयता प्राप्त भोपाल के कुलवंत पुरी व राजीव सक्सैना की जोडी ने अख्तर हुसैन व नीरज परबंदा (सतना) की जोडी को कांटे के मुकाबले में 21-14, 14-21, 21-19 से परास्त कर यहॉ खेली जा रही दूसरी मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अन्तर्गत पुरूष 45 वर्ष युगल के खिताबी मुकाबले मंे प्रवेश किया। वही भोपाल के हिलाल जाफरी ने उज्जैन के पवन प्रजापति को हराकर 40 वर्ष पुरूष एकल के फायनल में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता स्थानीय भोजपुर क्लब, अरेरा कालोनी में खेली जा रही है। स्पर्धा के तीसरे दिन 45 वर्ष युगल के सेमीफायनल मुकाबले में शीर्ष वरीय कुलवंत पुरी व राजीव सक्सैना को अपना सेमीफायनल मुकाबला जीतने में ऐडी-चोटी का जोर लगाना पडा। पहले गेम को अच्छे तालमेल से 21-14 से जीतकर कुलवंत-राजीव ने 1-0 की अग्रता बनाई। लेकिन दूसरे गेम में पलटवार करते हुए 21-14 से जीत दर्ज कर अख्तर हुसैन व नीरज ने स्कोर 1-1 कर दिया। निर्णायक गेम में दोनो जोडियों ने अच्छे तालमेल का परिचय दिया तथा एक-एक अंक के लिए अपना सर्वस्व दॉव पर लगा दिया। जहॉ कुलवंत पुरी ने सटीक नेट पर खेल दिखाकर अंक बनाए, वहीं राजीव ने अपने आक्रामक स्मैश से अंक हासिल किये। अंततः 21-19 के नजदीकी अंतर से तीसरा गेम जीतकर शीर्ष वरीयता धारी जोडी ने फायनल में स्थान बनाया।
40 वर्ष एकल सेमीफायनल में पहली वरीयता के हिलाल जाफरी को फायनल मेें पहुॅचने में तीन गेम तक कोर्ट में रहना पडा। हिलाल ने पहला गेम आसानी से 21-9 से जीता। तीसरी वरीयता के पियूष भटनागर (उज्जैन) ने 21-15 से दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। निर्णायक गेम में अपने सधे हुए ड्रॉप व अच्छे कोर्ट कवरेज के साथ हिलाल जाफरी ने 21-19 से गेम जीतकर फायनल में प्रवेश किया।
अन्य परिणाम-
40 वर्ष पुरूष युगल सेमीफायनल
हिलाल जाफरी-पवन प्रजापति (भोपाल/उज्जैन) विवि अमित बिंदल-पंकज जैन (भोपाल) 21-19, 21-10
45 वर्ष पुरूष युगल सेमीफायनल
आदेश गोलाश-मुकेश सिंह (भोपाल) विवि
50 वर्ष पुरूष युगल सेमीफायनल
अख्तर हुसैन-नीरज परबंदा (सतना) विवि विवेक तत्ववादी-एस. नारायण (भोपाल) 18-21, 21-16, 21-18
कमल नवलानी-विजय रामचंदानी (इंदौर) विवि रामस्वरूप नायक-रवीन्द्र श्रीवास (छतरपुर) 21-8, 21-8
35 वर्ष पुरूष युगल सेमीफायनल
पंकज जैन-डॉ पुलक शर्मा (भोपाल) विवि आदित्य सिंह पवार-विवेक सोनी (भोपाल-सतना) 21-16, 15-21, 21-10