पांडिचेरी घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रणय ने जीते एक स्वर्ण और दो रजत

0

भोपाल। मप्र घुड़सवारी अकादमी के घुड़सवार प्रणय खरे ने पांडिचेरी घुड़सवारी प्रतियोगिता-2018 में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते हैं। रेड अर्थ राइडिंग स्कूल पांडिचेरी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रणय ने ओपन जंपिंग 110 सेंटीमीटर प्रतियोगिता के व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक, ओपन जंपिंग 115 सेंटीमीटर के व्यक्तिगत में रजत और ओपन जंपिंग राइड एंड ड्राइव प्रतियोगिता के इंडिविजुवल इवेंट में उन्हें रजत पदक मिला। बता दें कि प्रणय ने इस साल सीनियर ओपन नेशनल एनईसी एक्विस्ट्रीयन चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।