गोलाफेंक स्पर्धा में कार्तिकेय ने मध्यप्रदेश को दिलाया रजत पदक

0

भोपाल। दिल्ली में आयोजित ‘ख्ेालो इंडिया’ में मध्य प्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी कार्तिकेय देशवाल ने गोलाफेंक स्पर्धा में 18.29 मीटर गोला फेंककर रजत पदक मध्य प्रदेश को दिलाया। स्पर्धा में उत्तरप्रदेश पहले और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। अकादमी के खिलाड़ी कार्तिकेय देशवाल एथलेटिक्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक श्री एस.के. प्रसाद एवं सहायक प्रशिक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में ‘खेलो इंडिया’ मंे भागीदारी कर रहे हंै। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की पहल और प्रयासों के फलस्वरूप जुलाई 2016 से टी.टी. नगर स्टेडियम में प्रारंभ एथलेटिक्स अकादमी के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अभी तक 37 पदक अर्जित किए हैं, जिनमें 13 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं।