भोपाल। दिल्ली में खेले जा रहे ‘‘ख्ेालो इंडिया’’ स्कूल गेम्स में आज मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी इकराम अली खान ने डिस्कस थ्रो (तवाफेंक) स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। इकराम खान ने 51.39 मीटर तवा फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया। द्वितीय स्थान पर पंजाब और तीसरे स्थान पर कर्नाटक के खिलाड़ी रहे। ‘‘खेलो इंडिया’’ स्कूल गेम्स में मध्यप्रदेश के 10 एथलीट भागीदारी कर रहे हैं जिनमें 8 खिलाड़ी मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार 3 फरवरी को होने वाली पाँच किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी सर्वजीत पटेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

