सीए इलेवन की धमाकेदार जीत

0

भोपाल। सीए इलेवन ने इवेंट-19 को नौ विकेट से हराकर प्रथम गंगाधर शर्मा स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर इवेन्ट19 ने सात विकेट पर 119 रन बनाए। इसमें गौरव ने 47 और समीर ने 28 रनों की पारी खेली। जवाब में सीए इलेवन ने जरूरी रन 11.3 ओवर में एक विकेट पर बना लिए। इसमें अंकुर जैन ने 53 रनों की पारी खेली। वे मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें आयोजन प्रमुख आकाश शर्मा और मेहफूज अली ने पुरस्कृत किया।