भोपाल। आगा क्लब ने मंगलवार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और कोचों को सम्मानित किया है। क्लब परिसर में आयोजित समारोह में जेएस पुरी, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक मुख्त्यार सिंह, जरनैल सिंह, मनोज गायकवाड़, मनोज बुद्धिराज, विमल साहू, एमडी गोडबोले, डॉ मनोज सिंह, ब्रजेश शुक्ला, प्रभाकर चौधरी, सिराज अहमद, नारायण स्वामी, अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटर दामोदर प्रसाद आर्य, जीडी गुप्ता, अभिनव गायकवाड, शंकर नायडू, यतेंद्र परसोदिया, इशिता शर्मा, प्रियंका, मानसी वर्मा, सुन्दरलाल को पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक, पार्षद गिरीश शर्मा और आगा क्लब के अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने खिलाड़ियों और कोचों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

