अंकुर की एकतरफा जीत एमएमजी-11 भी जीती

0

भोपाल। अंकुर अकादमी ने हरि क्लब को नौ विकेट से हराकर पहली गंगाधर शर्मा स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज की। एक अन्य मैच में एमएमजी इलेवन ने एम्पलाइज इलेवन को हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर हरि क्लब अंकुर के गेंदबाजों के आगे मात्र 79 रनों पर ढेर हो गया। प्रख्यात पासी, शाश्वत गोयल और सुदर्शन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में अंकुर ने जरूरी रन एक विकेट पर बना लिए। इसमें कनिष्क दुबे 35, अंकुश सिंह ने 26 रन बनाए। इससे पहले खेले एम्पलाइज इलेवन 101 रनों पर आउट हो गई। जवाब में एमएमजी इलेवन ने जरूरी रन पांच विकेट पर बना लिए।