ईशान, अनिकेत, समर्थ एवं रोहित सम्मानित

0

भोपाल। राष्ट्रीय अंडर-7 बालक वर्ग के कांस्य पदक विजेता ईशान सिंह खनूजा, ब्लो 1400 रेटिंग के विजेता अनिकेत अहिरवार, आईआईएम इंदौर अंडर-13 में कांस्य पदक विजेता समर्थ सिंह रघवुंशी तथा दिल्ली ओपन में 9वें स्थान पाने वाले रघुनंदन रोहित सम्मानित किए गए हैं। अकादमी आॅफ चेस एज्यूकेशन में मप्र शतरंज संघ के सचिव कपिल सक्सेना एवं आईएएस अधिकारी राजेंद्रन ने सम्मानित किया है। यह सभी प्रतियोगिताएं बीते 15 दिनों में आयोजित हुई हैं।