भोपाल। मप्र के लडकों ने हरियाणा को एक अति रोमांचक मुकाबले में 89-84 अंकों से हराकर खेलो इंडिया खेलो खेलों में बास्केटबाल स्पर्धा में कॉस्य पदक अर्जित किया। स्पर्धा दिल्ली के इंदिरा गॉधी इंडोर स्टेडियम मंे खेली गई थी।
मप्र टीम इस प्रकार थी- अनिमेष गायकवाड, मनी ठाकुर, अंशित भटनागर, दिव्यराज सिंह, अक्षय कवाडिया, धर्मेश लोधवाल, उदयवीर यादव, सुनित सिंह, हर्ष सिंह, शिवांग ंिसंह, अंकित नेगी व हर्षवर्द्धन तोमर। कोच-कुलविंदर सिंह गिल व ए. सुरेश, मैनेजर विक्रम बाथव।
टीम की सफलता पर मप्र बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, यशवंत कुशवाह, मुख्त्यार सिंह, जरनैल सिंह, उदय यादव, मनोज गायकवाड, संजय श्रीवास, मनोज बुद्धिराज, अवतार सिंह, कुमेल अब्बास, अभिजीत काले, अजय घोसरे, माईकल एंथोनी, सुनील पाहुजा, निशिकांत ठाकरे इत्यादि ने हर्ष व्यक्त किया है।

