हॉकी भोपाल ने सीनियर टीम और कार्यकारिणी घोषित की

0

भोपाल। हॉकी भोपाल ने सोमवार को अपनी सीनियर टीम के साथ कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है। यह टीम जहां हॉकी इंडिया द्वारा लखनऊ में आयोजित 8वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। वहीं नवगठित कार्यकारिणी हॉकी गतिविधियों को संचालित करेगी। कोहेफिजा स्थित अहमदाबाद पैलेस में संघ के अध्यक्ष नवाब रजा, अर्जुन अवॉर्डी सैयद जलालुद्दीन रिजवी ने बताया कि संघ की पूर्ण कार्यकारिणी में संरक्षक ओलिंपियन इनाम-उर-रहमान, चेयरमैन महेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष अर्जुन अवॉर्डी सुनीता चंद्रा, सईद उल्लाह राजू, फिरोज खान, कोषाध्यक्ष मो.अमीन, सहसचिव मो. अाफाक, इरम खान और प्रीति नायडू शामिल है। इस दौरान चयन समिति के अध्यक्ष फिरोज खान ने टीम की घोषणा की।
यह है टीम : अनम अली, अमिर हसन, मोहसिन हसन, देवेश उइके, फैसा अजीज, अरबाज-उर-रहमान, सहिर मोहम्मद, अासिफ सिद्दकी, अरीम अख्तर, अमिर खान, अदनान शेख, अमित कुमार मलिक, नदीमउद्दीन, अस्फाक-उर-रहमान, मोनिस कुरैशी, सहिल खान, अमिर-उर-रहमान, शहबाजउद्दीन।