स्व.श्री अविनाश संजर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रेलवे मास्टर्स और सीनियर्स क्रिकेटर ऑफ भोपाल जीते

0

भोपाल | रेलवे मास्टर्स और सीनियर क्रिकेटर्स ऑफ भोपाल ने अविनाश संजर की स्मृति में आयोजित चौथे मास्टर्स कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीत लिए हैं। ओल्ड कैंपियन मैदान पर रेलवे मास्टर्स ने पहले खेलते हुए 167 रन बनाए। इसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जेपी यादव ने 46 रनों की पारी खेली। इदरीस ने 44 रन बनाए। डायनामिक के रामेंद्र राज और प्रदीप को दो-दो विकेट मिले। जवाब में डायनामिक क्रिकेट क्लब की टीम 62 रनों पर ही ढेर हो गई। रेलवे से इदरीस ने तीन विकेट लिए। जबकि नंदजीत को दो सफलताएं मिलीं। इदरीस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में सीनियर क्रिकेटर्स ऑफ भोपाल ने 3/180 रन बनाए। इसमें सुमित तनेजा (66) और अमिताभ वर्मा (60) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। जवाब में रायसेन वेटरन्स ने फिरदौस की 93 रनों की पारी के बाद भी 155 रन तक ही पहुंच सकी। सुशील सिंह ठाकुर और शांति जैन ने चार-चार विकेट चटकाए। अमिताभ को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर विवेक खरे और महेश प्रजापति ने ट्रॉफी प्रदान की।