भोपाल। नसरुल्लागंज ने सांची क्लब को 37 तथा क्रासफिट ने कनारा क्लब विदिशा को 66 रनों से हराकर अविनाश संजर स्मृति चौथे मास्टर्स कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकतरफा जीत दर्ज की है। ओल्ड कैंपियन मैदान पर पहले मैच में क्रासफिट ने दो विकेट पर 204 रन बनाए। इसमें जी. सतीश कुमार ने 118 रनों की पारी खेली। जबकि ब्रजेश तोमर ने 59 रन बनाए। जवाब में कनारा क्लब 19 ओवर में 138 रनों पर आउट हो गई। कनारा क्लब के बंटी चंदेल 33 रन, बृजेश श्रीवास्तव 22 रन बना पाए। सतीश कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच में नसरुल्लागंज ने 4 विकेट पर 180 रन बनाए। वीरेंद्र वर्मा 56, मदन कुशवाहा ने 63 रन बनाए। जवाब में सांची क्लब 19.5 ओवर में 143 रनों पर आउट हो गई। इसमें वीरेंद्र वैद्य ने 41 तथा आशु शुक्ला ने 26 रन बनाए। वीरेंद्र मैन आफ द मैच रहे। उन्हें रविंद्र यादव, सुशिल सिंह ठाकुर और अमिताभ वर्मा ने पुरस्कृत किया।

