राधारमन कॉलेज की रोमांचक जीत

0

भोपाल। राधारमन कालेज ने एलएनसिटी को 11 रनों से हराकर आईईएस मेगा इंटर कॉलेज क्रिकेट कार्निवाल में राेमांचक जीत दर्ज की है। कलखेड़ा स्थित आईईएस इंस्टीट्यूंशस मैदान पर राधारमन कॉलेज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। जवाब में एलएनसिटी कॉलेज 18.5 ओवर में 131 रनों पर आउट हो गई। राधारमन की ओर से अरविंद ने 19 रन देकर चार विकेट झटके। वह मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्हें आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रिंसिपल प्रो धीरेंद्र गुप्ता ने पुरस्कृत किया।