उड़ान ने अरेरा अकादमी को दो विकेट से हराया

0

भोपाल। उड़ान अकादमी ने अंतिम गेंद पर अरेरा अकादमी को दो विकेट से हराकर एमपीसीए द्वारा आयोजित भोपाल डिवीजन की अंडर-14 इंटर अकादमी क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांचक जीत दर्ज की है। अंकुर मैदान पर खेले गए इस दो दिवसीय मुकाबले में उड़ान ने अरेरा को पहली पारी में 77 पर आउट करने के बाद 105 रन बनाए थे। दूसरे दिन अरेरा अकादमी ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 207 रन बनाए, जिससे उसे 183 रनों का लक्ष्य मिला। इस लक्ष्य को उसने आठ विकेट पर हासिल कर लिया। इसमें हर्ष बाथरी ने 60 रनों की पारी खेली। जबकि नीतेश ने 19, आयुष अवस्थी 17 और आलिफ हसन और अनुराग ने अविजित 11-11 रनों की पारी खेली। इससे पहले अरेरा की ओर से दूसरी पारी में वेदांत ने 75 रन बनाए। अंकित सिंह ने 41 और सालीन ने 26 रनाें का योगदान दिया। उड़ान की ओर से आलिफ हसन ने चार विकेट झटके। जबकि निहाल शर्मा को दो सफलता मिलीं। एक विकेट लोकेंद्र के हिस्से आया।
200 रनों से जीता भोजपुर क्लब
उधर बाबे आली मैदान पर भोजपुर क्लब ने आईपीसी को 200 रनों से हराया। भोजपुर ने आईपीसी के सामने जीत के लिए 320 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में आईपीसी टीम मात्र 120 रनों पर आउट हो गई। भोजपुर क्लब की ओर से संकल्प शिंदे ने चार विकेट लिए। नेमा ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शोमिल थापक के हिस्से एक विकेट आया।