स्ट्रांगमैन इंडिया लीग में प्रियंका ने प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक

0

भोपाल | राजधानी की प्रियंका वैश्य ने स्ट्रांगमैन इंडिया लीग-2018 में मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए-65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में रश्मि को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इस लीग में देशभर से आए 100 से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि पिछले छह माह में प्रियंका का यह तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। वे रविवार को इंदौर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।