भोपाल। मैन ऑफ द मैच विनायक सोनी (75) की अर्धशतकीय पारी की मदद से भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस (बीएसएसएस) ने ऑल सेंट्स इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। उसने फाइनल मुकाबले में मेजबान ऑल सेंट्स कॉलेज पर 48 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की। गांधी नगर स्थित कॉलेज के मैदान पर शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में बीएसएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से विनायक के अलावा सिद्धार्थ ने 34 और शुभम ने 21 रन बनाए। ऑल सेंट्स काॅलेज की ओर से रोहित और पुष्पेंद्र ने दो-दो विकेट लिए। जीत के लिए 168 रन बनाने उतरी ऑल सेंट्स कॉलेज की टीम 119 रनों तक ही पहुंच सकी। इसमें मुनाजिर ने 52 और विशाल ने 24 रनों का सहयोग किया। विजेता टीम से आदित्य, आकाश और शुभम ने एक-एक विकेट लिए। मैन ऑफ द फाइनल विनायक सोनी को चुना गया। उन्हें ऑल सेंट्स ग्रुप की चेयरमैन केसर बिया ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जावेद अंसारी, उमर बाबा, आमिर इस्लाम और जावेद अख्तर मौजूद रहे।
यह रहे सर्वश्रेष्ठ
आॅल राउंडर : सिद्धार्थ पांडे, बॉलर : पुष्पेंद्र, बैट्समैन : रोबिन परिहार, फील्डर : श्रेयश।

