भोपाल। राजधानी की प्रियंका वैश्य, अमीता कुमार, और सीमा वर्मा मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग टीम में चयनित हुई हैं। यह टीम पुणे में मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। इन चारों खिलाड़ियों का चयन इंदौर में आयोजित मप्र बॉडी बिल्डिंग मैन/वुमन फिजिक चैंपियनशिप के आधार पर हुआ है। इसमें करीब दो सौ बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार वुमन फिजिक इवेंट में भोपाल की प्रियंका पहले, सीमा वर्मा दूसरे और अमीता कुमार तीसरे स्थान पर रहीं। मैन फिजिक में सैयद अकरम अली भी टीम में चुने गए हैं। स्पर्धा के 55 किग्रा भारवर्ग में शेख सुमान मिस्टर एमपी चुने गए। पुरस्कार वितरण मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, एसोसिएशन के सचिव अतिन तिवारी ने किया।

