भोपाल, 23 मार्च, 2018। राधारमण का वार्षिकोत्सव विहान स्पोर्ट्स फेस्ट -2018′ पूरे उरूज के साथ आगे बढ़ रहा है। आज कार्यक्रम के दूसरे दिन बैडमिंटन और कबड्डी की प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं, जिनमें प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर दिखा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में राधारमण ने बाजी मारी। वहीं, बैडमिंटन के गर्ल्स सिंगल्स में आरआईटीएस की मनीषा सिंह ने और लड़कों के सिंगल्स मुकाबले में ओआईएसटी के सनम सिंह ने मैदान मारा।

इसके अलावा बैडमिंटन के गर्ल्स सिंगल्स मुकाबले में मनीषा सिंह ने अनमोल सच्चानी (आरसीपी) को लगातार दो सेटों (11,2 और 11,7) में हराकर खिताब अपने नाम किया। लड़कों के सिंगल्स मुकाबले में सनम सिंह ने आईईएस के सूरज हेला को मात दी। लड़कों का डबल्स मुकाबला भी आज संपन्न हुआ और सनम सिंह (ओआईएसटी)-अतुल श्रीवास्तव (बंसल) की टीम ने ऐश्वर्य कनकने (आरआईटीएस)-जय पांडे (आरकेडीएफ) की टीम को दोनों सेटों (21-15, 21-16) में हराकर चैंपियनशिप जीती।

