एसआईआरटी, मैनिट, सिस्टेक और एलएनसीटी वालीबॉल के अगले दौर में

0

भोपाल। एसआईआरटी, मैनिट, सिस्टेक और एलएनसीटी ने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार से शुरू हुए प्लानेट इंजीनियर स्पोट्र्स में वालीबॉल के मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पहले लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में आज प्लानेट इंजीनियर स्पोट्र्स का भव्य शुभारंभ डॉ. अनुपम चोकसे अध्यक्ष मध्यप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ एवं सचिव एलएनसीटी ग्रुप द्वारा किया गया। वालीबॉल मुकाबले एसआईआरटी ने सिस्टेक को 2-0 से, सीईपीईटी ने जेएनसीटी को 2-0 से, मैनिट ने टीआईटी को 2-0 से, हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबॉल में एलएनसीटी ने आईएचएम को 28-17 से तथा बीएसएसएस ने फार्मेसी को 25-20 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वालीबॉल के महिला मुकाबलों में सेंट थेरेसा ने बंसल कॉलेज को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी के मुकाबलों में भाभा कॉलेज में एलएनसीटी एक्सीलेंस को 25-10 से, ओरिएंटल ने सिस्टेक को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-16 से तथा टीआईटी ने हॉस्टल को 16-10 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खेल अधिकारी पंकज जैन ने बताया कि शनिवार को ड्रॉप रोबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, शतरंज, कैरम के मुकाबले होंगे। इन खेलों में सिंगरौली, सीहोर, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मंदसौर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं।