द संस्कार वैली की नमामि ने जीता सोना

0

भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल की छात्रा नमामि शर्मा ने रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। एशिया पेसिफिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-10 आयु समूह के रिंक रेस क्वाड्स इवेंट में नमामि ने पहला स्थान हासिल किया। बता दें कि नमामि कोच सलीम खान से प्रशिक्षण हासिल करतीं हैं।