मो. अल्तमश-खुशबू को हॉकी भोपाल की कमान

0

भोपाल। हॉकी भोपाल ने भोपाल की बालक और बालिका टीमों की घोषणा कर दी है। यह टीमें 8वीं हाॅकी इंडिया बालक एवं बालिका नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। संघ के संयुक्त सचिव मोहम्मद आफाक ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि हाॅकी भोपाल ने बालक टीम की कमान मो. अल्तमश को सौंपी है। जबकि बालिकाओं की कप्तानी खुशबू को दी गई है। हॉकी भोपाल के अध्यक्ष नवाब रजा ने दोनों टीमों को किट प्रदान की। इस दौरान चेयरमेन महेंद्र सिंह चौहान, सचिव मो. अमीन, मौजूद रहे। यह हैं टीमें: बालक : अल्तमश (कप्तान), रमनदीप, जय राठौर, अमित, इमाद उद्दीन, जीशान, इनाम-उर-रहमान, मुश्ताक अहमद, राजीव, अनस मो., साहिब-उर-रहमान, अनजर-उर-रहमान, समीर अहमद, नदीम उद्दीन, अमान खान, काशिफ, अदनान तथा मो. मुर्तजा। कोच : शादाब खान, मैनेजर : शाहवर खान, फिजियो : रफीक खान। बालिका : खुशबू(कप्तान), दीप शिखा, अमरीन, नंदनी, सना, शिवांगी, सरस्वती, साक्षी, कंचन, सोनी लाडवाल, प्रियंका, ममता, स्वाति, शाहीन, महिमा, इरम, एल. चानू तथा मनीषा। कोच : साजिद नूर, मैनेजर : प्रीती नायडू, फिजियो : बुशरा खान, ट्रेनर : रईस अहमद ।