IPL11: आज दिल्ली-कोलकाता मैच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा

0

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल सीजन 11 का 26वां मुकाबला खेला जाएगा। लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कमान सौंपी गई है। दिल्ली अंक तालिका में फिलहाल सबसे नीचे हैं, जबकि कोलकाता चौथे स्थान पर है। दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। इससे पहले टॉस शाम 7.30 बजे होगा।