निवेश, देवांश और शशांक ने ताइक्वांडो स्पर्धा में जीते स्वर्ण

0

भोपाल| निवेश, देवांश भदौरिया और शशांक सुमन ने केंद्रीय विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता के ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीते। निवेश ने 32-35 केजी में, देवांश ने 35-38 में तथा शशांक सुमन ने 38-41 किलो ग्राम में यह सफलता अर्जित की है। नमन रोले, अंकुश पटेल, अयान अली, मोहित चौधरी, अंकित बरेली, हेमंत चौधरी और पुष्पेंद्र को रजत तथा हेमंत यादव और आशुतोष को कांस्य से संतोष करना पड़ा।