भोपाल में समानांतर तैराकी संगठनों के विवाद ने फिर तूल पकड़ा

0

खुद को वैध और दूसरे को अवैध ठहरा रहे हैं दोनों संघ
भोपाल | भोपाल में दो समानांतर तैराकी संगठनों का विवाद फिर तूल पकड़ने लगा है। दोनों संगठन खुद को वैध और सामने वाले को अवैध ठहरा रहे हैं। लिलि अग्रवाल और रामकुमार खिलरानी वाले संगठन ने जिला तैराकी प्रतियोगिता अायोजित कर टीम घोषित कर दी है। जबकि साजिद अली-सुधीर नेमा वाला संगठन 25 मई को टूर्नामेंट आयोजित करने जा रहा है। इस संघ ने कहा कि खिलरानी वाले संगठन ने जो टीम घोषित की है वह अवैध है। उन्हें जिला टीम घोषित करने का अधिकार नहीं है। हमारा संगठन ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है और सोसायटी अधिनियम के तहत पंजीकृत भी है। इधर रामकुमार खिलरानी का कहना है कि उनका संगठन मप्र तैराकी एसोसिएशन से सम्बद्ध है, जिसे भारतीय तैराकी फेडरेशन से मान्यता प्राप्त है। भारतीय फेडरेशन ने भी उनके वाले मप्र एसोसिएशन को ही टीम भेजने के लिए अधिकृत किया है।