भोपाल। केरल स्पोट्र्स काॅन्सिल, उच्च शिक्षा एवं खेल विभाग मध्य प्रदेश के समन्वित सहयोग से राजधानी भोपाल में 24 से 27 मई, 2018 तक केरल के मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु (Kalarippayattu) का प्रदर्शन किया जाएगा। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने बताया कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत केरल की प्रसिद्ध मार्शल आर्ट कलरीपायट्टु का दस सदस्यीय दल में शामिल खिलाड़ियों द्वारा टी.टी. नगर स्टेडियम एवं अंकुर ख्ेाल मैदान पर प्रदर्शन किया जायेगा। निर्धारित कार्यक्रम के मुबाबिक 24 मई को सांय 5.00 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम में ,25 मई को सांय 5.00 बजे अंकुर खेल मैदान, 26 मई को प्रातः 7.00 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम में तथा 27 मई की प्रातः 7.00 बजे से कलरीपायट्टु प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

