खेल अकादमियों के कोच व पदाधिकारी संचालक एसएल थाउसेन से मिले

0

भोपाल | शहर में संचालित क्रिकेट अकादमी के कोच और खेल पदाधिकारियों ने बुधवार को टीटी नगर स्टेडियम पहुंचकर नव नियुक्त खेल संचालक डाॅ. एसएल थाउसेन से भेंट की और अपने-अपने खेलों की जानकारी दी। मिलने वालों में भुवन शुक्ला, ज्योति प्रकाश त्यागी, सागर रायकवार, विनोद हलवे, मिलिंद सागोरकर, राजू बड़गुर्जर, शैलेंद्र बागरे, अभय मिश्रा, नंदजीत सिंह, मुकेश शर्मा, जी सतीश, असीम शुक्ला, सलीम हुसैन, आशीष श्रीवास, हीरालाल श्रीवास आदि शामिल हैं।