भोपाल। रजनीश शर्मा (आठ विकेट) की सटीक गेंदबाजी की मदद से सत्यमेव जयते हाउस ने वंदेमातरम को नौ विकेट से हराकर अरेरा प्रीमियर लीग अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एकतरफा जीत दर्ज की। अंकुर मैदान पर खेले गए इस मैच में वंदेमातरम ने 39.5 ओवर में 162 रन बनाए। इसमें समर्थ निपसइया ने 26 और मोनीश माखीजा 23 तथा वेदांत घोड़की ने 22 रन बनाए। सत्यमेव हाऊस की ओर से फिरकी गेंदबाज रजनीश ने आठ बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि आदित्य परमार को दो सफलता मिली। जवाब में सत्यमेव जयते हाउस ने जरूरी रन एक विकेट पर बना लिए। इसमें निशांत उबनारे ने 106 रनों की पारी खेली। आदित्य परमार ने नाबाद 28 रन बनाए। रजनीश शर्मा मैन आफ द मैच चुने गए। उन्हें सीनियर क्रिकेटर समीर मिरीकर और रीतेश शर्मा ने पुरस्कृत किया।

