म.प्र. तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने वल्र्ड कप में देश को दिलाया रजत पदक

0

भोपाल। टर्की के एन्टैल्या (Antalya) में 20 से 26 मई तक आयोजित वल्र्ड कप स्टेज-2 में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कम्पाउण्ड बुमेन टीम इवेंट में देश को रजत पदक दिलाया। वल्र्ड कप में आन्ध्रप्रदेश की तीरंदाज ज्योति सुरेखा और हरियाणा की दिव्या धायल के साथ मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को रजत पदक दिलाया। भारतीय टीम ने 240 में से 228 अंक प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया। जबकि चाइनीज ताईपे 231 अंको के साथ पहले और कोरिया 227 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मुस्कान किरार द्वारा वल्र्ड कप स्टेज-2 में अर्जित इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने मुस्कान किरार के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि तीरंदाजी अकादमी की होनहार खिलाड़ी मुस्कान किरार ने वल्र्ड कप में रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने वल्र्ड कप में मुस्कान किरार को मिली इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में वर्ष 2016 से तीरंदाजी ख्ेाल की बारीकियां सीख रही मुस्कान किरार ने थाईलैंड में आयोजित एशिया कप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। भुवनेश्वर में आयोजित 37वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मुस्कान किरार चैम्पियन बनी। ढाका में आयोजित 20वीं एशियन चैम्पियनशिप और ताईपे में आयोजित एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी मुस्कान किरार अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार श्री रिचपाल सिंह सलारिया से तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं।