केरल के दल ने प्राचीन युध्दकला ‘‘कलरीपयट्टू’’ का प्रदर्शन किया

0

भोपाल। ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ योजनान्तर्गत केरल के 11 सदस्यीय दल ने प्रशिक्षक श्री जयंत के मार्गदर्शन में भारत की सबसे प्राचीन युध्दकला ‘‘कलरीपयट्टू’’ का प्रदर्शन किया। उन्होने मैथारिक, कोलतारी (लकड़ी के साथ युध्द कला), अंगतारी (विभिन्न प्रकार के लौहे के हथियारों से युध्द कला), वेरूमरे (बिना हथियारों के युध्द कला)। इस अवसर पर श्री जोस चाको, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, भोपाल, विकास खराड़कर, प्रशासक, टी0टी0 नगर स्टेडियम, भोपाल, जिला खेल अधिकारी, संचालनालय,सुश्री उमा एवं अंकुर क्रिकेट अकादमी, भोपाल के प्रषिक्षक ज्योतिप्रकाश त्यागी व ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण शिविर के लगभग 500 खिलाड़ी उपस्थित थे।