भोपाल और सीपीएमजी के बीच उद्घाटन मुकबला रहा ड्रॉ

0

ऐशबाग स्टेडिय में हॉकी भोपाल लीग शुरू
भोपाल। ऐशबाग हॉकी स्टूडियम में हॉकी भोपाल के तत्वावधान में शुरू हुई पहली भोपाल हॉकी लीग में पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल और सीपीएमजी के बीच खेला गया मुकाबला २-२ से ड्रॉ रहा। मुकाबले मेें दोनों टीमें के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया। रेलवे की ओर से 20वे मिनट में फैसल अजीज ने पहला गोल दागा। 24वे मिनट में रेलवे के लिए मोहम्मद ताज ने दूसरा गोल किया। सीपीएमजी की ओर से 39वे मिनट में हसन और 36वे मिनट में मोहसिन ने गोल किया। इससे पूर्व शुभारंभ संचालक खेल डॉ. एसएल थॉउसेन ने किया। विशेष अतिथि साई के निदेशक राजिंदर सिंह थे। इस अवसर पर हॉकी भोपाल के अध्यक्ष नवाब रजा सेक्रेटरी जनरल ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी सैयद जलाल उद्दीन रिजवी, ओलंपियन असलम शेरखान, ओलंपियन समीर दाद, अल्ताफ उर रहमान, पूर्व डीजीपी एमडब्ल्यू अन्सारी, साई के अंर्तराष्ट्रीय हॉकी कोच वायएस चौहान आदि मौजूद रहे।
आज के मैच
नगर निगम भोपाल बनाम ईएमई सेंटर
महाकौशल शुगर इंडस्ट्रीज एकादश बनाम एलएनसीटी।