भोपाल। आरजीवी भोपाल के तत्वावधान में नोडल लेवल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में जेएनसीटी, कारपोरेट, टीआईटी, एलएनसीटी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर धमाकेदार शुरुआत की। प्रतियोगिता का आयोजन जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल में किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 11 व महिला में 6 टीमें भाग ले रही हैं। इस स्पर्धा के माध्यम से चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मे भाग लेंगे।
पुरुष वर्ग
पुरुष वर्ग के मुकाबले में जेएनसीटी ने फार्मेसी को 1-0 से, कारपोरेट ने एसआईआईटी को 2-0 से, बंसल ने पटेल कॉलेज को 1-0 से एलएनसीटी ने मल्होत्रा को 6- 3 से जबकि एलएनसीटी एस ने टीआईटी को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

महिला वर्ग
महिला वर्ग में एसआईआरटी ने फार्मेसी को 1-0 से, एलएनसीटी एस ने एएमआईटीएस को 3-0 से, टीआईटी ने एक्सीलेंस को 1-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.विजय कुमार जैन, बीएल राय डीन एडमिनिस्ट्रेशन एवं मनीष साबले प्राचार्य जेएनसीटी द्वारा किया गया।


