डेनमार्क ओपन : सायना और श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंचे

0

ओडेन्से। डेनमार्क ओपन में दो भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल व किदांबी श्रीकांत सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। महिला सिंगल्स में सायना नेहवाल ने जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराया जबकि मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने हमवतन समीर वर्मा को।

सायना नेहवाल ने 58 मिनट तक चले मुकाबले पहला गेम गंवाने के बाद हराया। ओकुहारा की रैंकिंग नंबर-7 है। सायना ने 17-21 से पहला गेम गंवाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने 21-16 और 21-12 से लगातार दो गेम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। वहीं मेंस सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने हमवतन समीर वर्मा को 1 घंटे 18 मिनट तक चले मुकाबले में 22-20, 19-21, 23-21 से हराया।

समीर ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरा गेम जीता, लेकिन फाइनल गेम में लय बरकरार नहीं रख सके और मैच गंवा दिया। शनिवार को किदांबी का मुकाबला जापान के केंटो मोमोटा से होना है, जबकि सायना को इंडोनेशिया की मरिस्का तुनजुंग की चुनौती का सामना करना होगा। विमेंस सिंगल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोटा की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से विमेंस डबल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।