भोपाल। आठवें अखिल भारतीय न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2018 तक भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में किया जायेगा। स्पर्धा में देशभर के समस्त क्षेत्रीय कार्यालय के 190 पुरुष- महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गत चैम्पियन सुहास और हरीश मुंबई को स्पर्धा में शीर्ष वरीयता दी गई है। वे राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं और कई बड़ी प्रतियोगिता में भी खेल चुकें हैं। यह जानकारी प्रधान कार्यालय स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव मंगेश कदम द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया की प्रतियोगिता का आयोजन न्यू इंडिया इंश्योरेंस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी स्पोर्ट्स क्लब भोपाल द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर न्यू इंडिया प्रधान कार्यालय के वरिस्ट अधिकारी एवं क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख डी के गुप्ता , क्षेत्रीय प्रबंधक आर एम भटनागर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
स्पर्धा को सफल बनाने के लिए मप्र टेबल टेनिस संघ एवं भोपाल टेबल टेनिस संघ से सहयोग लिया गया है। संघ के रेफरी एवं अन्य लोग टूर्नामेंट में अपना सहयोग देंगे। आयोजन की सारी तैयारियां कर ली गई है। प्रतियोगिता के दौरान न्यू इंडिया भोपाल कार्यालय के मुकेश बंसोड़े द्वारा किया स्पोर्ट्स गीत बनाया गया है जो उद्घाटन अवसर पर प्रस्तुत किया जायेगा। इस मौके पर कई रंगारंग कार्यक्रम भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे।


