भोपाल। आरजीपीवी-राधारमण नोडल क्रिकेट में आज कुल तीन मुकाबले खेले गए जिसमे सिस्टेक (रातीबड़), ओरिएंटल और ट्रूबा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीते और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहें ।
पहला मैच ओरिएंटल व यूआईटी-आरजीपीवी के बीच हुआ। ओरिएंटल ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकिट खोकर 174 रन बनाए। यूआईटी-आरजीपीवी टीम की शुरुआत कमजोर साबित हुई और 16.2 ओवरों में केवल 118 रन पर आल आउट होकर पेवेलियन लौट गई। इस प्रकार यह मैच ओरिएंटल ने 57 रनों से अपने नाम कर लिया। ओरिएंटल के अतुल के शानदार प्रदर्शन के बदौलत उन्हें मैन आॅफ द मैच दिया गया। उन्होंने 24 रन बनाए और 4 विकिट झटके।
दूसरा मैच मिलेनियम और सिस्टेक-रातीबड़ के बीच खेला गया जिसमें मिलेनियम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जबकि जवाबी पारे में सिस्टेक ने यह लक्ष्य 14 ओवर में 4 विकेट में प्राप्त कर मिलेनियम को मात दी । सिस्टेक के भावेश को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 27 रन जोड़े तो वहीं 2 विकेट लेने में भी सफल रहें।

तीसरा मैच ट्रूबा और पटेल काॅलेज के बीच खेला गया। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली। ट्रूबा ने टाॅस जीतकर 15 ओवरों में 7 विकेट पर 113 रन बनाए। विरोधी टीम पटेल ने इस लक्ष्य का तेजी से पीछा किया किंतु आखिरी ओवर में टीम लड़खड़ा गई और 8 विकिट पर 105 रन ही बना सकी। मैच विजेता ट्रूबा के शारिक को उनके दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण 29 रन जोड़े तो और 2 विकेट चटकाए।


