राठोर अकेडमी आॅफ मार्शल आर्टस में कराते एग्जाम सम्पन्न

0

भोपाल। राठोर अकेडमी आॅफ मार्शल आर्ट में 22 अक्टूबर को राजपुष्प स्कूल में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 62 बच्चों ने भाग लिया। इस बेल्ट एग्जाम में ब्राउन बेल्ट में 12 बच्चों ने एवं ग्रीन बेल्ट में 20 बच्चों ने एवं ओरेन्ज बेल्ट में 15 बच्चों ने व येल्लो बेल्ट में 15 बच्चों ने एग्जाम दिये। बेल्ट टेस्ट का आयोजन जी टोकोकाई के संरक्षक शिहान जयदेव शर्मा (विश्वामित्र अवार्डी, भारतीय कराते काई टीम कोच) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।

इस बेल्ट टेस्ट में सेन्साई ब्रज गोपाल सिंह जो कि स्वयं नेशनल जज हैं व संतोष राठोर ने खिलाड़ियों के बेल्ट एग्जाम लिये। तथा एडवांस तकनीक से अवगत करवाया, इस अवसर पर राजपुष्प स्कूल की प्राचार्या सरोजनी नायडू ने पुरूस्कार वितरण किया व खिलाड़िया को बधाई दी।