अखिल भारतीय न्यू इंडिया इंश्योरेंस टेबल- टेनिस टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ , मध्यप्रदेश ने अपने सभी मुकाबले जीते

0

भोपाल। आठवें दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस अखिल भारतीय अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता – 2018 का आज यहां टी टी नगर स्टेडियम में शुभारम्भ हुआ। स्पर्धा का शुभारम्भ न्यू इंडिया इंश्योरेंस के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख धीरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय प्रबंधक आर एम भटनागर ने किया। 23 से 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस स्पर्धा में 29 राज्यों के कुल 190 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों हिस्सा ले रहे हैं । स्पर्धा में आज पहले दौर के मुकाबले खेले गये जिसमे मध्यप्रदेश ने अपने सभी मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया साथ ही हैदराबाद, बैंगलुरू एवं एर्नाकुलम के खिलाडियों ने भी अपने दौर के मैच जीत कर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

 

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन टी टी नगर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं मार्चपास्ट के साथ किया गया। इस मौके पर भोपाल में पदस्त उप प्रबंधक मुकेश बंसोड़े ने न्यू इंडिया रिक्रीएशन क्लब का थीम सांग रिलीज किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश स्थित कार्यालयों के संयुक्त प्रभारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधक धीरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं आर एम भटनागर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की न्यू इंडिया इंश्योरेंस भारत की एक प्रमुख कंपनी है। जिसकी सम्पूर्ण भारत सहित विश्व के 28 देशों में शाखाएं हैं। आपने कार्मिको से अपील करते हुए कहा की खेल के माध्यम से हम न केवल अपने व्यक्तिगत जीवन बल्कि अपने कार्यालयीन जीवन को भी स्वस्थ ,सुन्दर और प्रगतिशील बनाये ताकि हम अपने कार्यक्षेत्र  की चुनौतियों और प्रतियोगी बीमा बाजार का भी डटकर सामना कर सकें। टूर्नामेंट के दौरान पुरुष एवं महिला वर्गे के एकल, युगल व टीम चैम्पियनशिप मुकाबले खेले जा रहे हैं।