राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल में इंदौर, भोपाल व उज्जैन ने किया जीत से आगाज

0

भोपाल। जय नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित आरजीपीवी राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में इंदौर, भोपाल, उज्जैन ने जीत के साथ शुरुआत की। सोमवार को खेले गए शुरुआती मुकाबलों में पुरुष वर्ग में इंदौर ने रीवा को 3 रनों से पराजित किया। वहीं, गत वर्ष की चैंपियन भोपाल ने सागर को 6-0 से हराया। महिला वर्ग के मुकाबलों में उज्जैन ने रीवा को 1-0 से तथा सागर ने इंदौर को 1-0 से हराया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूनम चौकसे अध्यक्ष न्यू डांस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. वीके जैन डायरेक्टर एवं बीएल राय डीन एडमिनिस्ट्रेटिव जेएनसीटी की उपस्थिति में किया गया।