ओपन इंटरनेशनल केनो स्प्रिंट के पदक विजेता खिलाड़ियों ने की खेल संचालक से भेंट

0

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में बड़ी झील पर 23 से 25 मार्च 2019 तक खेली गई ओपन इंटरनेशनल केनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने दो रजत और दो कांस्य सहित चार पदक देश को दिलाकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। पदक विजेता खिलाड़ी नमिता चंदेल, मीरा दास और अजात शत्रु शर्मा ने आज संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस. एल. थाउसेन से भेंट की।


खेल संचालक डॉ. एस. एल. थाउसेन ने खिलाड़ियों द्वारा ओपन इंटरनेशनल कैनो स्प्रिंट प्रतियोगिता में किए गए शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी और बधाई दी। इस अवसर पर कैनो प्रशिक्षक श्री देवेंद्र गुप्ता और सहायक प्रशिक्षक अंकुश शर्मा भी मौजूद थे ।प्रतियोगिता के 500 मीटर सी1 इवेंट में अकादमी की खिलाड़ी मीरा दास ने और 200 मीटर सी2 इवेंट में नमिता चंदेल ने एक-एक रजत पदक तथा अकादमी के खिलाड़ी अजातशत्रु शर्मा ने 500 मीटर के 2 और 1000 मीटर के 4 स्पर्धा में एक एक कांस्य पदक देश को दिलाया।

यह भी देखें – रोबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटीएस और पॉलिटेक्निक बना चैंपियन