अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट 3 से 15 अप्रैल तक

0
‘द्वितीय दिलीप बिल्डकाॅन/नेटलिंक कप’
भोपाल। ‘द्वितीय दिलीप बिल्डकाॅन/नेटलिंक कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट’ आरएनटीयू/आईसेक्ट द्वारा मंडीदीप के नेटलिंक मैदान पर 3 से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 11ः00 बजे ए.एस. सिंहदेव चेयरमैन एस.पी.जी., दिलीप सूर्यवंशी, दिलीप बिल्डकाॅन, अनुराग श्रीवास्तव सी.ई.ओ. नेटलिंक, सिद्धार्थ चतुर्वेदी डायरेक्टर आईसेक्ट, सुमित पोण्डा, चेयरमैन रेडरोज ग्रुप आॅफ स्कूल्स, राघवेन्द्र सिंह तोमर, एम.डी. फैथ बिल्डर्स एवं डेवलेपर्स द्वारा किया जाएगा। आयोजन प्रमुख दीपक भावसर और सूरज बागजई ने बताया प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच 50-50 ओवर के खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच के रेडरोज मैन आॅफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। टूनामेंट में 12 टीमों को एंट्री दी गई। टीमों को दो पूल में बांटा गया है। यहां बायोमैट्रिक मशीन भी लगाए जाएगी। इसमें आधार कार्ड अनिवार्य होगा। कट आॅफ डेट 1 सितंबर 2004 रहेगी।
टीमें इस प्रकार है:- 1. सेंट माइकल, 2. अंकुर क्रिकेट अकादमी, 3. एनसीसीसी, 4. मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी, 5. अरेरा क्रिकेट अकादमी, 6. उड़ान क्रिकेट अकादमी, 7. चाणक्य अकादमी, 8. आरसीसी, 9. रेल्वे यूथ क्लब, 10. भोजपुर क्लब अकादमी 11. विश्वास सारंग अकादमी, 12. रेल्वे अकादमी (न्यू) टीम शामिल है।
विशेष पुरस्कार:-
(विजेता/उपविजेता टीमों को ट्राॅफी, ट्रैकसूट एवं अन्य पुरस्कार)
यह भी पुरस्कार दिए जाएंगे:-
1. मैन आॅफ द सीरीज। 5. सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर।
2. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। 6. सर्वश्रेष्ठ फील्डर।
3. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज। 7. अप कमिंग प्लेयर।
4. मैन आॅफ द मैच (प्रतिमैच) 8. अनुशासित टीम।