भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस द्वारा आयोजित आरजीपीवी डिप्लोमा नोडल नेटबॉल चैंपियनशिप में एलएनसीटीएस की बालक टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का आयोजन एलएनसीटी में किया गया।
फाइनल में एलएनसीटीएस ने एनआरआई को 12-3 के स्कोर से हराकर खिताब जीता। विजेता टीम के अर्पित ने जीए पोजिशन पर एवं आयुष ने जीएस पोजीशन पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एनआरआई ने एसवी पॉलिटेक्निक को 6-3 से और एलएनसीटीएस ने एसआईआरटी को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
बालिका वर्ग में एसवी पॉलिटेक्निक ने एसआईआरटी को 3-1 से हराया। विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल ट्रॉफी एवं विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण डॉ.अशोक राय ओएसडी एलएनसीटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलएनसीटीएस के रोहित को दिया गया, जबकि विशेष पुरस्कार एनआरआई के अल्ताफ एवं एसवी पॉलिटेक्निक के साईं को दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी सनी सिंह एवं ऋषभ कुमार को सम्मानित किया गया।


