नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने ताइपै के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में बुधवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में क्वॉलिफिकेशन में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और बाद में इस इवेंट का गोल्ड मेडल भी जीता। इन दोनों ने इससे ठीक एक महीने पहले दिल्ली में इसी इवेंट में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सोने का तमगा जीता था।
क्वॉलिफिकेशन में 17 वर्षीय मनु और 16 वर्षीय सौरभ ने मिलकर 784 अंक बनाए और रूस की वितालिना बातसरासकिना और आर्तम चेर्नोसोव के पांच दिन पहले यूरोपीय चैंपियनशिप में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। इस भारतीय जोड़ी ने पांच टीमों के फाइनल में 484.8 अंक के साथ पहला स्थान हासिल करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Two Indians in the list of four senior world records broken set at the @ISSF_Shooting World Cup Rifle/Pistol New Delhi 2019. Here are the details #issfwcnd pic.twitter.com/bBWw9BrrIM
— NRAI (@OfficialNRAI) March 1, 2019
SEE THIS ALSO – अजलन शाह कप: कनाडा को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
India’s Manu Bhaker & Saurabh Chaudhary atop the podium after winning Gold in the 12th Asian Airgun championships in Taipei pic.twitter.com/2KHKhVcYWz
— NRAI (@OfficialNRAI) March 27, 2019
कोरिया की ह्वांग सियोनगुन और किम मोज की जोड़ी ने 481.1 अंक लेकर सिल्वर और ताइपै की चिया यिंग और कोउ कुआन तिंग ने 413.3 अंक के साथ ब्रोन्ज मेडल हासिल किया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के बयान के अनुसार इस इवेंट में भाग ले रही दूसरी भारतीय जोड़ी अनुराधा और अभिषेक वर्मा ने भी फाइनल्स में जगह बनाई लेकिन उन्हें 372.1 अंक के साथ चौथे स्थान से संतोष


