भोपाल। नेटलिंक कप अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट’ आरएनटीयू/आईसेक्ट द्वारा मंडीदीप के नेटलिंक मैदान पर 3 से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन प्रमुख दीपक भावसर और सूरज बागजई ने बताया की प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच 50-50 ओवर के खेले जाएंगे। प्रत्येक मैच के रेडरोज मैन आॅफ द मैच खिलाड़ी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस टूनामेंट में 12 टीमों को एंट्री दी गई। टीमों को दो पूल में बांटा गया है। यहां बायोमैट्रिक मशीन भी लगाए जाएगी। इसमें आधार कार्ड अनिवार्य होगा। कट आॅफ डेट 1 सितंबर 2004 रहेगी।
‘ प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 अप्रैल का सुबह 11:00 बजे ए.एस. सिंहदेव चेयरमैन एस.पी.जी., दिलीप सूर्यवंशी, दिलीप बिल्डकाॅन, अनुराग श्रीवास्तव सी.ई.ओ. नेटलिंक, सिद्धार्थ चतुर्वेदी डायरेक्टर आईसेक्ट, सुमित पोण्डा, चेयरमैन रेडरोज ग्रुप आॅफ स्कूल्स, राघवेन्द्र सिंह तोमर, एम.डी. फैथ बिल्डर्स एवं डेवलेपर्स द्वारा किया जाएगा।
SEE THIS ALSO – अराबी और शौर्य ने जीता अंडर-11 का खिताब
विशेष पुरस्कार:-
(विजेता/उपविजेता टीमों को ट्राॅफी, ट्रैकसूट एवं अन्य पुरस्कार)
यह भी पुरस्कार दिए जाएंगे:-
1. मैन आॅफ द सीरीज। 5. सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर।
2. सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज। 6. सर्वश्रेष्ठ फील्डर।
3. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज। 7. अप कमिंग प्लेयर।
4. मैन आॅफ द मैच (प्रतिमैच) 8. अनुशासित टीम।


