भोपाल। अराबी विजय कुमार और शौर्य मिश्रा ने भोपाल जिला ओपन आमंत्रण बैडमिन्टन प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग का खिताब जीत लिया। वहीं, अंडर-13 में यश दवे और इशान पंत के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। उडान स्पोर्ट्स एकेडमी, अयोध्या बायपास रोड में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका अंडर-11 में अराबी ने ऊर्जा पटेल को सीधे सेटों में 21-8, 21-9 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग में शौर्य ने अक्षुण सिंह को 21-18, 21-12 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
बालक अंडर-13 में यश ने पार्थ भट्ट को आसानी से 21-6, 21-5 से मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में इशान ने अथर्व रावत को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-13, 22-20 शिकस्त दी। बालिका अंडर-19 के फाइनल में प्रियंका पंत और मुस्कान कौशल के बीच भिड़ंत होगी। बालक अंडर-17 में करण यादव और अक्षय पांचाल के बीच फाइनल खेला जाएगा।
SEE THIS ALSO – अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य ने देश को दिलाया स्वर्ण और कांस्य


